
अरविंद केजरीवाल को एक और झटका, विजिलेंस डिपार्टमेंट ने PA बिभव कुमार को टर्मिनेट किया
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटके लगने का सिलसिला नहीं थम रहा है. विजिलेंस डिपार्टमेंट ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार को टर्मिनेट कर दिया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटके लगने का सिलसिला नहीं थम रहा है. विजिलेंस डिपार्टमेंट ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार को टर्मिनेट कर दिया है. बता दें कि शराब घोटाले के मामले में ED विभव कुमार से भी कई बार पूछताछ चुकी है.
बता दें कि शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को झटके पर झटके लग रहे हैं. मंगलवार को हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को सही बताया था तो वहीं बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने हफ्ते में 5 बार वकील से मिलने की इजाजत वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी.
केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में तुरंत सुनवाई चाहते थे, लेकिन वहां भी स्पेशल बेंच नहीं बनी थी. साथ ही अरविंद केजरीवाल की सरकार के ही मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने ही सीएम के भ्रष्टाचार में होने की बात का भरोसा मानकर इस्तीफा दे दिया था. और अब उनके निजी सचिव बिभव कुमार सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










