
'अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ईडी', AAP नेताओं का दावा
AajTak
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. ईडी की कार्रवाई को लेकर AAP के कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं.
दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिए गए तीसरे समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए. उन्होंने ईडी को अपना लिखित जवाब भेज दिया था. आम आदमी पार्टी का कहना है कि जांच एजेंसी का नोटिस गैर कानूनी है. इस बीच AAP नेताओं ने दावा किया है कि ईडी आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड मार सकती है और उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है.
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया एक्स पर दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है.
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आजतक से बात करते हुए कहा, हमें विश्वस्त सूत्रों से खबर आ रही है कि आज अरविंद केजरीवाल के घर पर रेड होगी और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा. ये बिलकुल साफ है कि समन भेजने की टाइमिंग और उन्हें गिरफ्तार करने का प्लान बनाया है, ये सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है.
ED के सामने आज भी पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP ने कहा- दिल्ली CM को अरेस्ट करना चाहती है एजेंसी
उन्होंने कहा, एक ऐसा केस, जिसमें एक साल से जांच चल रही है. इसमें आजतक कोई एक रुपया कैश, सोना, चांदी और किसी भी तरह की प्रॉपर्टी के कागज बरामद नहीं हुए. उसमें ऐसी क्या हड़बड़ी आ गई कि तीन हफ्ते में तीन बार समन भेज दिए.
आतिशी ने कहा, केजरीवाल हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन ईडी को बताना चाहिए कि उन्हें किसलिए बुला रही है. विटनेस, आरोपी, दिल्ली सीएम या आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर बुला रही है और इस टाइमिंग से सवाल तो उठता ही है कि लोकसभा चुनाव से तुंरत पहले इस तरह की हड़बड़ी क्यों है. दूसरी बात अगर ऐसा सवाल पूछना है ईडी को तो वो लिखकर सवाल पूछ ले, केजरीवाल उसके जवाब दे देंगे. ऐसा क्या सवाल है कि वो लिखकर नहीं पूछ सकते, बुलाकर ही पूछना है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







