
अरविंद केजरीवाल की असली मुश्किलें अब शुरू होने वाली हैं, समझिए कैसे
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. 15 दिन के लिए जेल भेजे गए केजरवाल को बेल मिलने की संभावना भी कम होती जा रही है और शिकंजा भी और कड़ा होता जा रहा है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड आज खत्म हो गई है. शराब घोटाले में ईडी हिरासत में हुई पूछताछ के बाद अब उन्हें पीएमएलए कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जेल जाना खुद में एक बहुत बड़ी कठिनाई होती है पर अरविंद केजरीवाल के लिए अब और बड़ी मुश्किलें सामने आने वाली हैं. ईडी का कहना है कि वो जानबूझकर जांच एजेंसियों को सहयोग नहीं कर रहे हैं. यह गंभीर इशू बन सकता है विशेषकर बेल मिलने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा शराब घोटाले में जिस तरह की तस्वीर बन रही है उससे यही लगता है कि उनके बचे दो खास सहयोगी आतिशी और सौरभ भारद्नाज पर भी जल्द ही शिकंजा कस सकता है. आम आदमी पार्टी भी अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति के चलते संकट में पड़ सकती है.
1-जेल से सरकार चलाना होगा मुश्किल
जेल का जीवन सामान्य नहीं होता है. शायद यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल ने भी हर संभव प्रयास किया कि उन्हें बेल मिल जाए. हालांकि उनके पास एक ऑप्शन यह भी था कि वे खुद को जनता की हमदर्दी पाने के लिए जेल जाने के पहले ही कह सकते थे कि वो बेल के लिए अप्लाई नहीं करेंगे. कोर्ट से बेल न मिलने से बढ़िया यही होता. क्योंकि इससे उनके प्रति ज्यादा हमदर्दी पैदा होती लोग उन्हें अन्याय के आगे कभी सर न झुकाने वाले के रूप में याद करते. अन्ना आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी होने पर एक बार अरविंद केजरीवाल ऐसा कर भी चुके थे. पर इस बार अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं कर सके. और अब यह भी तय हो हो गया है कि वे जल्दी बाहर आने वाले नहीं हैं.
जिस तरह शराब घोटाले में जेल गए उनके पूर्ववर्तियों को बेल नहीं मिल सकी है उसके आधार पर यही कहा जा सकता है कि केजरीवाल को अभी काफी दिनों में जेल में रहना होगा. ईडी हिरासत में रहते हुए उनको बाहर के लोगों से मिलने का थोड़ा-बहुत टाइम मिल भी जाता था पर अब वह भी संभव नहीं होगा. इस तरह यह कहना भी अब मुश्किल होगा कि उन्होंने दिल्ली की जनता के लिए यह आदेश जारी किया है. जेलों में कैदियों के लिए कुछ मैनुअल होता है . उसके अनुसार ही लोगों से मिलना जुलना होता है. विशेषकर तिहाड़ में तो सशरीर मुलाकात भी संभव नहीं होता है. दो मुलाकातियों के बीच शीशे की दिवार होती है. स्पीकर के माध्यम से दो लोगों के बीच बातचीत होती है. जाहिर है कि कॉन्फिडेंशल बात नहीं हो सकेगी.
2-अगला नंबर आतिशी और सौरभ भारद्वाज का भी हो सकता है!
बताया जा रहा है कि ईडी से पूछताछ में अरविंद केजरीवाल ने विजय नायर की रिपोर्टिंग से इनकार किया है. केजरीवाल ने कहा है कि शराब घोटाले का आरोपी विजय नायर आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी को रिपोर्ट करता रहा है. ईडी की तरफ से ASG राजू ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. ईडी ने अदालत को बताया कि केजरीवाल ने पूछताछ में बताया कि विजय नायर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे, तो इस दौरान केजरीवाल चुप रहे. यह पहली बार है जब उन्होंने कोर्ट में दो मंत्रियों का नाम लिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








