
अरविंद केजरीवाल का डुप्लीकेट! चेहरे की वजह से फेमस हुआ ये चाट वाला
AajTak
ग्वालियर के एक शख्स गुप्ता जी चाट वाले नाम से पापड़ी चाट बेचते हैं लेकिन दिल्ली के सीएम से चेहरा मिलने की वजह से अब इनको लोग केजरीवाल चाट वाले के नाम से जानते हैं. दूर-दूर से लोग चाट के साथ केजरीवाल के इस डुप्लीकेट को देखने आते हैं.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुप्ता जी चाट वाले के नाम से मशहूर है, उनकी शक्ल आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलती है. मोतीमहल बैंक के सामने बैजाताल के पास ये अपनी चाट की दुकान लगाते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












