
अरबपति ने किया था 4 हजार महिलाओं संग सोने का दावा, 'आखिरी' पत्नी ने दिया जहर
AajTak
जापान के अरबपति बिजनेसमैन की युवा पत्नी को अरेस्ट कर लिया गया है. 25 साल की सुडो पर आरोप है कि उसने अपने 77 साल के पति 'डॉन जुआन' की हत्या की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने डॉन जुआन को शादी करने के महज तीन महीनों के अंदर उसे जहर देकर मार डाला था.
जापान के अरबपति बिजनेसमैन की युवा पत्नी को अरेस्ट कर लिया गया है. 25 साल की सुडो पर आरोप है कि उसने अपने 77 साल के पति 'डॉन जुआन' की हत्या की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने डॉन जुआन को शादी करने के महज तीन महीनों के अंदर उसे जहर देकर मार डाला था. डॉन जुआन उर्फ कोसुके नोजाकी जापान के रसूखदार बिजनेसमैन में शुमार किए जाते रहे हैं. नोजाकी का रियल ईस्टेट और शराब का कारोबार था. तीन साल पहले मई के महीने में उनकी मौत हो गई थी और उनके शरीर से खतरनाक ड्रग्स सामने आया था. मरने से पहले वे अपनी पत्नी के साथ ही मौजूद थे. नोजाकी सबसे पहले चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2016 में अपनी ऑटोबायोग्राफी छापी थी. इस ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने दावा किया था कि वे 4 हजार महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं और उन्होंने इन महिलाओं को लाखों-करोड़ों रुपये दिए हैं. डॉन जुआन अपने आपको स्पैनिश प्लेबॉय के तौर पर देखते थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












