
अयोध्या: 70 साल से जिन मूर्तियों की हो रही थी पूजा, वो राम मंदिर में नहीं लगाई जाएंगी... चंपत राय ने बताई वजह
AajTak
Ram Mandir News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. सबसे बड़ा फैसला यह कि पिछले 70 साल से श्रीराम की जिन मूर्तियों की पूजा अर्चना लोग करते आ रहे हैं. उन मूर्तियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित नहीं किया जाएगा.
Ram Mandir News: पिछले 70 साल से श्रीराम जन्मभूमि परिसर में स्थापित जिन मूर्तियों की पूजा-अर्चना लोग करते चले आ रहे हैं. उन मूर्तियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित नहीं किया जाएगा. भगवान श्रीराम की कितनी बड़ी और किस पत्थर से निर्मित मूर्ति स्थापित की जानी है, इसके बारे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देशभर के संतों से राय लेगा.
महर्षि बाल्मीकि का भी बनाया जाएगा मंदिर
अभी तक जिन मूर्तियों की पूजा-अर्चना हो रही है. उन्हें प्राण प्रतिष्ठित करने के बजाए उत्सव मूर्तियों का दर्जा मिलेगा. जिन्हें उसी मंदिर में स्थापित तो किया जाएगा लेकिन उन मूर्तियों को जीवंत नहीं माना जाएगा. इसी के साथ ही जो बड़ी खबर निकल कर सामने आई है. वह यह है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के साथ-साथ महर्षि बाल्मीकि, माता शबरी, निषादराज जटायू, गणेशजी और माता सीता के मंदिर भी अगल-बगल ही बनाए जाएंगे.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. सबसे बड़ा फैसला यह कि पिछले 70 साल से श्रीराम की जिन मूर्तियों की पूजा-अर्चना लोग करते आ रहे हैं. उन मूर्तियों को भव्य और दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित नहीं किया जाएगा. लेकिन श्रीराम की इन मूर्तियों के बारे में साधु, संत और मंदिर मस्जिद विवाद के दौरान कोर्ट में अधिवक्ता रहे यही बताते हैं कि यह मूर्ति प्रकट हुई है.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, जिन मूर्तियों की अब तक लोग पूजा करते आए हैं. उन्हें प्राण प्रतिष्ठित नहीं किया जाएगा. यह उत्सव मूर्तियां होंगी, जिन्हें कहीं भी लाया ले जाया जा सकेगा. निर्माणाधीन मंदिर में श्रीराम की कितनी बड़ी और किस पत्थर से निर्मित मूर्ति लगेगी. इसके बारे में संतों से राय ली जाएगी. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि जो भी मूर्ति लगेगी वह श्रीराम के बाल रूप की होगी.
उन्होंने कहा, 'मंदिरों का संचालन करने वाले सभी लोग जानते हैं कि एक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति होती है. वह अचल मूर्ति होती है, स्थिर रहती है, उसे हटाया नहीं जा सकता. वह आकृति में बड़ी भी रहती है. दूसरी प्रतिमाएं चल प्रतिमा होती है. उन्हें उत्सव मूर्ति भी कह सकते हैं. किसी पूजा उपासना में उनको ग्रुप से बाहर निकाल कर ले आया जाता है, इसलिए 70 साल से जिन प्रतिमाओं का पूजन किया जा रहा था, वह अब उत्सव मूर्तियों का रूप ग्रहण करेंगी. आप बड़े मंदिर में किसी देखने जाइए प्रतिष्टित मूर्तियां और उत्सव मूर्तियां एक साथ रहती है एक ही सिंहासन पर.'

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









