
'अयोध्या रेप केस की तफ्तीश किसी के दबाव में ना हो', बोले सांसद अवधेश प्रसाद
AajTak
अयोध्या रेप केस पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह घटना बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है. इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. सत्य का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और किसी भी दबाव में ना आकर जांच ना करें.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











