
अयोध्या में 5 जून को फिर उत्सव, राम दरबार सहित सात मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा
AajTak
अयोध्या में 5 जून को गंगा दशहरे पर राम दरबार सहित सात मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसके अनुष्ठान 3 जून से आरम्भ होंगे. इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित होंगे. प्राण प्रतिष्ठा उत्सव से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल महिलाओं ने कहा, 'देश की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे'.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











