
अयोध्या में 17-18 मार्च को होगा भव्य 'UP Tak उत्सव', संस्कृति और सियासत का दिखेगा संगम
AajTak
UP Tak Utsav: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल न्यूज चैनल 'UP Tak की ओर से 'यूपी तक उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस उत्सव में लेखक, लेखिकाएं, कवयित्री, राजनेता और कलाकार शामिल होंगे. इस दौरान कविताएं और संगीत की पेशकश होगी.
इंडिया टुडे ग्रुप का डिजिटल न्यूज चैनल UP Tak अयोध्या में 'UP Tak उत्सव' का भव्य आयोजन कर रहा है. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. दो दिन तक चलने वाले इस उत्सव में यूपी के दिग्गज राजनेता, धर्म गुरु और जाने-माने कलाकार शामिल होंगे. इस दौरान कविताएं और संगीत की पेशकश होगी.
17 और 18 मार्च को अयोध्या में हो रहे UP Tak उत्सव में अलग-अलग क्षेत्रों के जाने-माने वक्ता और कलाकार हिस्सा लेंगे. इनमें यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के अलावा गायिका मैथिली ठाकुर, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, कॉमेडियन जयविजय सचान, कवयित्री अनामिका अंबर, गौरांग दास, मनोज मुंतशिर और जया किशोरी जैसे नाम शामिल हैं.
UP Tak उत्सव के बारे में Tak चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने बताया, 'यह आयोजन UP Tak को दर्शकों से मिले समर्थन और इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है. इस उत्सव के जरिए हमारा उद्देश्य दर्शकों के साथ अपने इस जुड़ाव को और मजबूत करना और उन्हें राज्य की सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध एक खास अनुभव देना है.'
'यूपी तक उत्सव' में इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
फेसबुक, यूट्यूब समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा लाइव ब्रॉडकास्ट

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









