
अयोध्या में साकार हो रहा 500 साल का सपना... देखें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कैसी होगी?
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी, 2024 को दोपहर 12:45 बजे के बीच राम लला को विराजमान किया जाएगा. इस समारोह के लिए सभी संप्रदायों के 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है. उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना सदियों से था. 5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिपूजन किया था और मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था. अयोध्या से देखें ये विशेष एपिसोड.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











