
अयोध्या में राम मंदिर में प्रवेश कर रहे थे कांग्रेस नेता, भक्तों ने फाड़ दिया पार्टी का झंडा
AajTak
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भक्तों के साथ झड़प में भक्तों ने कांग्रेस का झंडा फाड़ दिया. इससे पहले मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं ने अयोध्या में राम लला के द्वार पहुंची. कांग्रेस के नेताओं ने अयोध्या में स्नान भी किया.
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने है. इसे लेकर रामभक्तों के बीच देश और दुनिया में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में अयोध्या में भीड़ उमड़ने लगी है. इस बीच सोमवार को जब कांग्रेस कार्यकर्ता राम मंदिर में प्रवेश करने लगे तो उनकी भक्तों के साथ झड़प हो गई.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भक्तों के साथ झड़प में भक्तों ने कांग्रेस का झंडा फाड़ दिया. इसे लेकर जमकर बवाल हुआ. इससे पहले मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं ने अयोध्या में राम लला के द्वार पहुंची. कांग्रेस के नेताओं ने अयोध्या में स्नान भी किया.
'कांग्रेस हाईकमान ने ठुकरा दिया था न्योता' बता दें कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने 22 जनवरी को प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया था. कांग्रेस नेतृत्व ने इसे बीजेपी का इवेंट बताया था और इसे 'राजनीतिक प्रोजेक्ट' करार दिया था. कांग्रेस का कहना था कि एक निजी मसला है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी और आरएसएस के नेताओं द्वारा 'अधूरे' मंदिर के उद्घाटन के पीछे के मकसद पर सवाल उठाए थे.
22 जनवरी को होनी है रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा बताते चलें कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे. ऐसे में केंद्र से लेकर राज्य सरकार के अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त हैं. अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से एक हफ्ते पहले धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मेहमानों को न्योते भेजे जा रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने बेहद सधे अंदाज में अतिथियों की लिस्ट तैयार की है. मेहमानों की सूची में करीब 150 समुदायों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है. इन सभी के पास अब न्योते मिलने की पुष्टि होने लगी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







