
अयोध्या में निजी क्षेत्र के सहयोग से बनेगी श्रीराम यूनिवर्सिटी, राम की संस्कृति पर होगा रिसर्च
AajTak
अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार श्रीराम यूनिवर्सिटी बनाने जा रही है. यह विश्वविद्यालय भगवान राम की संस्कृति पर शोध करने वाला सबसे बड़ा केंद्र होगा. इस काम के लिए निजी क्षेत्रों से प्रस्ताव भी मंगा लिए गए हैं.
राम की नगरी अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार श्रीराम यूनिवर्सिटी बनाने जा रही है. यह विश्वविद्यालय भगवान राम की संस्कृति पर शोध करने वाला सबसे बड़ा केंद्र होगा. इस काम के लिए निजी क्षेत्रों से प्रस्ताव भी मंगा लिए गए हैं. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में निजी क्षेत्र में श्रीराम यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी, जिसमें विभिन्न रामायणों पर शोध होगा. दरअसल, अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार होने के बाद शहर को धार्मिक नगरी के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के लिए ऐसा विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, जिसने भगवान राम की जीवन शैली, विचार, संस्कृति और हिंदू धर्म के बारे में तमाम चीजें न सिर्फ पाठ्यक्रम में शामिल कर पढ़ाई जाएंगी बल्कि इन्हीं विषयों पर बड़े स्तर पर रिसर्च भी की जाएगी.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











