
अयोध्या और ओलंपिक ने खुशियां दीं तो वायनाड की त्रासदी ने जख्म दिया
AajTak
साल 2024 समाप्त होने के कगार पर है, ऐसे तरिक्ष से देखे गए इस साल की मुख्य बातों पर नजर डाल रहा है. जिसमें राम मंदिर निर्माण, ओलंपिक,पश्चिम एशिया में युद्ध जंगल की आग और भूस्खलन जैसे घटनाओं की तस्वीरों के साथ और बहुत कुछ है.
वर्ष 2024 के खत्म होने में 48 घंटे से भी कम का समय बचा है, उसके बाद ये कैलेंडर इतिहास का हिस्सा हो जाएगा. इस कैलेंडर ने लोगों को कई यादगार पल दिए हैं, जिसमें कुछ सुखद हैं तो कुछ पीड़ादायक. इस दौरान अंतरिक्ष से देखे गए साल की मुख्य बातों पर हम नजर डाल रहे हैं. जिसमें राम मंदिर निर्माण, ओलंपिक, पश्चिम एशिया में युद्ध जंगल की आग और भूस्खलन जैसे घटनाओं की तस्वीरों के साथ और बहुत कुछ है.
जनवरी, राम मंदिर का भव्य उद्घाटन
साल 2024 की शुरुआत अयोध्या से हुई, जहां राम मंदिर के लिए लंबे समय से चल रहे इंतजार पर पूर्ण विराम लगा. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ. जिसका लाखों ने सीधा प्रसारण के माध्यम से अपने घरों कार्यालयों और दुकानों से देखा. इस भव्य आयोजन के गवाह दो उपग्रह भी थे जिन्होंने सितारों से सजे समारोह स्थल का विवरण कैद किया.
फरवरी में संदेशखाली में हिंसक विरोध प्रदर्शन पश्चिम बंगाल की सत्ता में बैठी TMC पार्टी के एक स्थानीय नेता शेख शाहजहां पर यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोप लगे, जिसके बाद पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.
मार्च फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकराया जहाज मार्च में एक दुखद घटना सामने आई. दरअसल 26 मार्च को एक मालवाहक जहाज, मैरीलैंड के बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया, जिससे पुल टूटकर नीचे नदी में गिर गया. जहाज पर सवार चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय नागरिक थे.
अप्रैल उत्तराखंड और हिमाचल के जंगलों में आग.. रूस में बाढ़ गर्मी और बढ़ते ताप के कारण उत्तराखंड और हिमाचल के जंगलों में लगी आग बेकाबू हो गई और जंगलों से होते हुए आग रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगी थी. इस आग की घटना में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए थे.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











