
अमेरिकी विदेश मंत्री ने जयशंकर से की फोन पर बात, यूक्रेन युद्ध और आतंकवाद पर हुई चर्चा
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में चल रहे युद्ध, आतंकवाद विरोधी अभियान और मुंबई हमलों को लेकर चर्चा हुई. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस दौरान एंटनी ब्लिंकन को धन्यवाद भी दिया.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध, आतंकवाद विरोधी और अन्य क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और स्पष्ट मैसेज देने के लिए जयशंकर ने ब्लिंकन को धन्यवाद दिया.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शनिवार को कॉल के एक रीडआउट में कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें आतंकवाद विरोधी सहयोग और यूक्रेन के खिलाफ रूस की निरंतर आक्रामकता शामिल है.
जयशंकर ने किया ट्वीट
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने शनिवार को ट्वीट किया, "अमेरिकी विदेश मंत्री @SecBlinken से बात करके अच्छा लगा. आतंकवाद और 26/11 की जवाबदेही पर उनके मजबूत और स्पष्ट संदेश के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. यूक्रेन संघर्ष और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की."
वीडियो मैसेज के जरिए ब्लिंकन ने किया संबोधित

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












