
अमेरिकी विदेश मंत्री का सरप्राइज यूक्रेन दौरा, खास मैसेज के साथ रातोरात ट्रेन से कीव पहुंचे
AajTak
रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ये एंटनी का चौथा कीव दौरा है. लेकिन इस बार वह एक खास संदेश के साथ यूक्रेन पहुंचे हैं. उन्हें मंगलवार रात को कीव के एक स्थानीय बार में गिटार बजाते देखा गया. उनका यूक्रेन के लिए संदेश था कि अमेरिका और बाकी दुनिया सिर्फ यूक्रेन के लिए ही नहीं बल्कि 'फ्री वर्ल्ड' के लिए मोर्चा संभाले हुए है.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही. दोनों देश बीते दो सालों से युद्ध की आग में झुलस रहे हैं. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ट्रेन से यूक्रेन पहुंच गए हैं. वह पोलैंड से यूक्रेन पहुंचे हैं.
रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ये एंटनी का चौथा कीव दौरा है. लेकिन इस बार वह एक खास संदेश के साथ यूक्रेन में हैं. उन्हें मंगलवार रात को कीव के एक स्थानीय बार में गिटार बजाते देखा गया. उनका यूक्रेन के लिए संदेश था कि अमेरिका और बाकी दुनिया सिर्फ यूक्रेन के लिए ही नहीं बल्कि 'फ्री वर्ल्ड' के लिए मोर्चा संभाले हुए है.
कीव के स्थानीय बार में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बैंड 19.99 के साथ स्टेज शेयर किया. इस दौरान उन्होंने नील यंग के 'रॉकिंग इन द फ्री वर्ल्ड' गाने पर परफॉर्म किया. 'रॉकिंग इन द फ्री वर्ल्ड' एक रॉक एंथम हैं, जिसे 1989 में बर्लिन की दीवार गिरने से पहले रिलीज किया गया था.
एंटनी ने ये गाना बजाने से पहले कहा कि आपके सैनिक, आपके नागरिक, विशेष रूप से खारकीव में मुश्किल में हैं. लेकिन उन्हें पता होना चाहिए, आपको पता होना चाहिए कि अमेरिका आपके साथ है. ये दुनिया आपके साथ है और ये जंग सिर्फ यूक्रेन की आजादी के लिए नहीं बल्कि फ्री वर्ल्ड के लिए है.
ट्रेन से यूक्रेन पहुंचे थे एंटनी ब्लिंकन
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन मंगलवार सुबह ट्रेन से यूक्रेन पहुंचे थे. उनका ये कीव दौरा खारकीव में रूस के ताजा हमलों के कुछ दिनों बाद हुआ है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











