
अमेरिकी रिसर्च ग्रुप का दावा, भारत में अगस्त तक कोविड से 10 लाख मौतें
AajTak
अमेरिका स्थित शीर्ष ग्लोबल हेल्थ रिसर्च संस्था ने अनुमान जाहिर किया है कि अगर 'सख्त उपाय' नहीं किए गए तो 1 अगस्त 2021 तक भारत में 10 लाख से ज्यादा कोरोना से मौतें हो सकती हैं. इस संस्थान ने पहले इस तारीख तक 960,000 मौतों का अनुमान जताया था.
भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. देश में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 3,449 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया. इस बीच, अमेरिका स्थित शीर्ष ग्लोबल हेल्थ रिसर्च संस्था ने अनुमान जाहिर किया है कि अगर 'कठोर उपाय' नहीं किए गए तो 1 अगस्त 2021 तक भारत में 10 लाख से ज्यादा कोरोना से मौतें हो सकती हैं. इस संस्थान ने पहले इस तारीख तक 960,000 मौतों का अनुमान जताया था. (फाइल फोटो-AP) इस जानलेवा बीमारी के चलते पिछले हफ्ते कोरोना से मरने वालों की संख्या में 78% का इजाफा दर्ज किया गया. अमेरिका में बाइडन प्रशासन के शीर्ष अफसर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जैक सलीवियन ने एबीसी न्यूज ने बातचीत में कहा कि भारत में यह महामारी काबू से बाहर हो चुकी है. (फाइल फोटो-AP)
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









