
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चुभ रहा है चीन का ट्रेड सरप्लस, बोले- कोई डील नहीं करूंगा जब तक...
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि चीन के साथ अमेरिका का जो ट्रेड सरप्लस है वो अब सहन करने योग्य नहीं रह गया है. दुनिया भर के गिरते शेयर बाजार पर ट्रंप ने कहा कि ये जानबूझकर ऐसा नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाजार का क्या होगा ये वो नहीं बता सकते हैं. बाजार के बारे में उन्होंने कहा कि कभी-कभी आपको दवा लेनी ही पड़ती है.
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के साथ टैरिफ वार पर एक इंच भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. अमेरिका में ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी के खिलाफ सड़क पर निकले लोग, जापान-कोरिया में गिरते शेयर बाजार, ब्रिटेन के पीएम का ग्लोबलाइजेन के खिलाफ बयान के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि जबतक वे चीन के साथ व्यापार घाटे (Trade deficit) को खत्म नहीं कर लेते हैं तब तक वे कोई डील नहीं करेंगे.
बता दें कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं, और इनके बीच व्यापार वॉल्यूम बहुत बड़ा है. 2023 के आंकड़ों के अनुसार, दोनों देशों के बीच कुल व्यापार (निर्यात और आयात का टोटल) लगभग 657 बिलियन अमेरिकी डॉलर था.
2024 और 2025 में यह आंकड़ा टैरिफ और व्यापार नीतियों के कारण बदलाव के दौर से गुजर रहा है. और इसमें कमी आ सकती है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, "हमें चीन के साथ अपने व्यापार घाटे को हल करना होगा.चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा एक ट्रिलियन डॉलर है, चीन के साथ हम हर साल सैकड़ों बिलियन डॉलर खो देते हैं. और जब तक हम उस समस्या को हल नहीं कर लेते, मैं कोई डील नहीं करने जा रहा हूं" उन्होंने कहा, "मैं चीन के साथ सौदा करने के लिए तैयार हूं, लेकिन उन्हें अपने सरप्लस को हल करना होगा."
चीन के पक्ष में रहा है ट्रेड सरप्लस
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड बैलेंस लंबे समय से चीन के पक्ष में रहा है. अमेरिकी वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2024 में अमेरिका का चीन के साथ व्यापार घाटा (ट्रेड डेफिसिट) लगभग 295.4 बिलियन डॉलर था, यानी अमेरिका ने चीन से जितना आयात किया, उससे कहीं कम निर्यात किया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










