
PHOTOS: जेफरी एप्सटीन फाइल से ट्रंप का नाम गायब, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कई तस्वीरें वायरल
AajTak
अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एप्सटीन से जुड़े लाखों पन्नों के दस्तावेज जारी किए हैं. इन फाइलों में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का कई बार जिक्र है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप का नाम लगभग गायब है. दस्तावेजों में जांच, तस्वीरें और 1,200 से अधिक पीड़ितों की पहचान सामने आई है.
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने शुक्रवार को दिवंगत फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी जेफरी एप्सटीन से जुड़े सैकड़ों हजार पन्नों के दस्तावेज सार्वजनिक किए. इन फाइलों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लगभग कोई जिक्र नहीं है, जबकि पूर्व डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का नाम और तस्वीरें बार-बार सामने आई हैं.
डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने बताया कि कांग्रेस की समयसीमा के तहत शुक्रवार को "कई लाख" दस्तावेज जारी किए गए हैं, जबकि आने वाले हफ्तों में और फाइलें सार्वजनिक की जाएंगी. जारी फाइल में एप्सटीन से जुड़े कई कानून प्रवर्तन जांचों के सबूत, तस्वीरें और दस्तावेज शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 'नामी-गिरामी प्रधानमंत्री ने रेप किया...', जेफरी एपस्टीन की सर्वाइवर ने आत्मकथा में खुलासा कर तहलका मचा दिया
एक तस्वीर में बिल क्लिंटन को गिसलेन मैक्सवेल के साथ स्विमिंग पूल में देखा गया है, जबकि एक अन्य फोटो में क्लिंटन माइकल जैक्सन के साथ नजर आते हैं, जहां सुप्रीम्स की गायिका डायना रॉस भी मौजूद हैं.
इन दस्तावेजों में ट्रंप का नाम न होना खासा चर्चा का विषय है, क्योंकि 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में एप्सटीन के साथ उनके सामाजिक संबंधों के रिकॉर्ड पहले सामने आ चुके हैं. फरवरी में जारी शुरुआती दस्तावेजों में ट्रंप का नाम एप्सटीन के निजी विमान की फ्लाइट लॉग्स में दर्ज था.
राजनीतिक दबाव के बाद, ट्रंप ने 19 नवंबर को एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत न्याय विभाग को एप्सटीन से जुड़े अधिकतर दस्तावेज 30 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने थे. व्हाइट हाउस ने इसे प्रशासन की "सबसे पारदर्शी" कार्रवाई बताया. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैक्सन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने एप्सटीन पीड़ितों के लिए डेमोक्रेट्स से कहीं अधिक किया है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






