
लड़कियों के शरीर पर लिखी इन लाइनों का मतलब क्या है? समझिए एपस्टीन और 70 साल पुराने 'लोलिता' का कनेक्शन
AajTak
जेफ्री एपस्टीन अमेरिका का वह अय्याश अरबपति था जिसे हमेशा महिलाओं से घिरा रहना पसंद था. बेहद मामूली पृष्ठभूमि से निकलकर आसानी से अमेरिका के एलीट वर्ग में जगह बनाने वाले एपस्टीन की जिंदगी किसी सीक्रेट मिशन हेड जैसी रही.
अमेरिकी फाइनेंसर, कन्विक्टिड सेक्स ऑफेंडर और एलीट नेटवर्कर जेफ्री एपस्टीन जिसने दशकों तक पैसे, सत्ता और रसूख के सहारे नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग का एक गुप्त नेटवर्क खड़ा किया. वह लंबे समय तक कानून की पकड़ से बाहर रहा लेकिन अब एक-एक कर उसके काले-चिट्ठे दुनिया के सामने आ रहे हैं. जस्टिस डिपार्टमेंट 19 दिसंबर को एपस्टीन से जुड़ी सभी खुफिया फाइलें सार्वजनिक करने जा रहा है. लेकिन इससे पहले डेमोक्रेट्स सांसदों ने 68 नई तस्वीरें रिलीज की हैं जिसमें निगाहें जाकर लोलिता पर टिक गई हैं.
लेकिन जेफ्री एपस्टीन की इन तस्वीरों और अमेरिकी उपन्यासकार व्लादिमीर नोबोकोव के विवादित उपन्यास लोलिता के बीच समानता क्या है? समानता है सोच की... दुनिया के सबसे बडे़ पीडोफाइल के रूप में कुख्यात एपस्टीन नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का दोषी है. उसने अपनी पार्टनर के साथ मिलकर बड़ी तादाद में नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर, डरा-धमकाकर या उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर इस स्कैंडल में खींचा.
एपस्टीन से जुड़ी हुईं जो 68 नई तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें नग्न बच्चियों के शरीर पर जगह-जगह लोलिता उपन्यास की लाइनें लिखी हुई हैं. एक तस्वीर में एक बच्ची के पैर के पास लोलिता किताब भी नजर आ रही है. इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किसी बच्ची की गर्दन पर तो किसी की छाती पर, किसी के पैर पर तो किसी के पेट पर जगह-जगह लोलिता नोवेल की लाइनें कोट की गई हैं. एक जगह लिखा है. She was Lo, plain Lo, in the morning… एक तस्वीर में लिखा है. Lo-lee-ta: the tip of the tongue taking a trip…
इन लाइनों का हिंदी तर्जुमा बताऊं तो कहा गया है कि वह सुबह के समय Lo थी, सिर्फ Lo. वह स्कूल में डॉली थी. सरकारी कागजों में डोलोरेस है जबकि मेरी बाहों में वह सिर्फ लोलिता थी. एक तस्वीर में लिखा गया है कि लो-लि-ता.. एक ऐसा नाम, जिसे बोलते ही जीभ मुंह में घूमती है, जैसे कोई इच्छा धीरे-धीरे आकार ले रही हो.
बता दें कि नोबोकोव का 1955 में लिखा यह उपन्यास जब छपा तो दुनियाभर में तहलका मच गया. अधेड़ उम्र के पुरुष हम्बर्ट का 12 साल की बच्ची से आकर्षित होना और उसे हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाना लोगों को नागवार गुजरा. आलम ये था कि इस उपन्यास को कई देशों में बैन कर दिया गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









