
भीड़ पर स्मॉक बम फेंके, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार... सनकी के हमले से दहला ताइवान
AajTak
कहा जा रहा है कि हमलावर के पास स्मोक ग्रेनेड के अलावा पेट्रोल बम जैसे कई अन्य चीजें भी थीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर पता चलता है कि उसने भीड़ की तरफ जानबूझकर स्मोक बम फेंके.
ताइवान की राजधानी ताइपे में चाकू से किए गए हमले का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.
यह घटना ताइपे के भीड़भाड़ वाली जगह पर मेट्रो स्टेशन के पास की है. हमलावर ने पहले स्मोक ग्रेनेड से हमला किया. इसके बाद लोगों पर चाकू से हमला किया. इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर को बीच सड़क पर बैग से एक-एक कर कई ग्रेनेड निकालकर हमला करते हुए देखा जा सकता है.
पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान हमलावर भी मारा गया. बताया जा रहा है कि हमलावर ने ताइपे के मुख्य रेलवे स्टेशन पर स्मोक बम छोड़े और फिर एक भीड़भाड़ वाले इलाके के नजदीकी मेट्रो स्टेशन की ओर भागा, जहां रास्ते में उसने लोगों पर हमला कर दिया. इससे लोगों में दहशत फैल गई.
ताइवान के प्रधानमंत्री चो जुंग ताई ने कहा कि हमलावर ने पहले ताइपे के मेन ट्रेन स्टेशन पर स्मोक बम फेंके. इसके बाद वह पास के सबवे स्टेशन की ओऱ भागा, जहां उसने रास्ते में जो भी आया, उस पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया.
उन्होंने बताया कि हम हमलावर के बैकग्राउंड की जांच करेंगे और यह समझने की कोशिश करेंगे कि उसने यह हमला क्यों किया. अभी हमलावर का लास्ट नाम ही पता चल पाया है, जो चांग है.
बता दें कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है. उनका इलाज जारी है. इसके साथ ही ताइपे मेट्रो स्टेशन, रेलवे और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बताया जा रहा है कि हमलावर का क्रिमिनल रिकॉर्ड है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











