
सीरिया में अपने तीन नागरिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका, ISIS के दर्जनों ठिकानों पर बरसाए बम
AajTak
सीरिया में हुए एक हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने शनिवार को आतंकी संगठन 'इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक' (ISIS) के दर्जनों ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की.
सीरिया में हुए एक हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने शनिवार को आतंकी संगठन 'इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक' (ISIS) के दर्जनों ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. यह हमला 13 दिसंबर को मध्य सीरियाई शहर पल्मायरा में हुए घातक हमले का सीधा जवाब है, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक सिविलियन इंटरप्रेटर मारे गए थे, जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हुए थे.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक बयान में कहा कि पल्मायरा में हुए घातक हमले के जवाब में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ एक सैन्य अभियान शुरू किया है. हेगसेथ ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'अमेरिकी सेना ने मध्य सीरिया के पल्मायरा शहर में 13 दिसंबर को हुए हमले के जवाब में, जिसमें हमारे दो सैनिकों और एक सिविलियन की मौत हो गई थी, सीरिया में आईएसआईएस लड़ाकों, उनके बुनियादी ढांचे और हथियार स्थलों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया है.'
उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी, 'जैसा कि हमने उस बर्बर हमले के तुरंत बाद कहा था, अगर आप दुनिया में कहीं भी अमेरिकियों को निशाना बनाते हैं, तो आप अपनी छोटी, चिंता भरी जिंदगी का बाकी हिस्सा यह जानते हुए बिताएंगे कि संयुक्त राज्य अमेरिका आपका पीछा करेगा, आपको ढूंढ निकालेगा और बेरहमी से आपको मार डालेगा.' हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने हमलों के दौरान इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाया है.
Earlier today, U.S. forces commenced OPERATION HAWKEYE STRIKE in Syria to eliminate ISIS fighters, infrastructure, and weapons sites in direct response to the attack on U.S. forces that occurred on December 13th in Palmyra, Syria. This is not the beginning of a war — it is a…
उन्होंने कहा, 'आज हमने अपने दुश्मनों का शिकार किया और उनमें से बहुतों को मार गिराया. और हम यह सिलसिला जारी रखेंगे.' बता दें कि 13 दिसंबर को पल्मायरा में एक बंदूकधारी ने अमेरिकी और सीरियाई सेनाओं के काफिले पर गोलीबारी की थी, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक ट्रांसलेटर की मौत हो गई और तीन अन्य सैनिक घायल हो गए. हमलावर को बाद में मार गिराया गया था.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






