
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले Trump को बड़ी राहत, SC ने हटाया बैन, लड़ सकेंगे चुनाव
AajTak
अमेरिका की कोलोराडो की अदालत ने पिछले साल दिसंबर में ट्रंप के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी. इसके लिए अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन का हवाला दिया गया था. इसके तहत सशस्त्र विद्रोह करने वालों के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी राहत मिली है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के कोलोराडो कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. इसके बाद अब ट्रंप का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है. ट्रंप ने इस फैसले को अमेरिका के लिए बड़ी जीत करार दिया है.
बता दें कि अमेरिका की कोलोराडो की अदालत ने पिछले साल दिसंबर में ट्रंप के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी. इसके लिए अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन का हवाला दिया गया था. इसके तहत सशस्त्र विद्रोह करने वालों के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है.
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने आठ फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान इस कदम को संदेह की दृष्टि से देखा. इसके साथ ही उन्होंने कोलोराडो कोर्ट पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 14वें संशोधन की धारा तीन को लागू करने का अधिकार किसी निचली अदालत के पास नहीं है.
पांच मार्च को है सुपर ट्यूजडे
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद ट्रंप मंगलवार को होने जा रहे अमेरिकी चुनाव के प्राइमरी चरण में हिस्सा ले सकेंगे. कहा जा रहा है कि पांच मार्च को ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी आधिकारिक तौर पर मिल सकती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








