
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का काउंटडाउन शुरू, ट्रंप-हैरिस ने 7 स्विंग स्टेट्स में लगाया जोर, सर्वे में जानें कौन है आगे
AajTak
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि पेंसिल्वेनिया (19 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों के साथ) और मिशिगन (15 इलेक्टोरल कॉलेज वोट) इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत और हार तय करेंगे. नवीनतम सर्वेक्षणों से संकेत मिलता है कि कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मिशिगन और पेंसिल्वेनिया में कांटे का मुकाबला है.
डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मतदान के लिए चुनाव प्रचार बंद होने से पहले कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. दोनों नेता देशवासियों से अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं और व्हाइट हाउस भेजने की भावुक अपील कर रहे हैं. बता दें कि अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है.
उपराष्ट्रपति हैरिस ने शनिवार को विस्कॉन्सिन में अपने हजारों उत्साही समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'हम जीतेंगे. यह अमेरिका की राजनीति में नई पीढ़ी को आगे लाने का समय है.' वह शनिवार को विस्कॉन्सिन और नॉर्थ कैरोलिना में चुनाव प्रचार कर रही थीं. वह रविवार और सोमवार को मिशिगन, जॉर्जिया और पेंसिल्वेनिया में क्लोजिंग डिबेट कर सकती हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 270 है जादुई आंकड़ा
वहीं 78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए वर्जीनिया को चुना. सलेम में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने देश में शांति और समृद्धि का एक नया युग लाने का वादा किया. उन्होंने कमला हैरिस को उदार वामपंथी और कट्टरपंथी बताया. अगले दो दिनों में ट्रंप का मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में प्रचार करने की योजना है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का क्या है प्रोसेस, जानें स्टेप-बाय-स्टेप सब
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की कवरेज करने वाली वेबसाइट 270towin.com के अनुसार, हैरिस को 226 और ट्रंप को 219 इलेक्टोरल वोट मिलने तय हैं. जहां कमला हैरिस को 270 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 44 अतिरिक्त इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की आवश्यकता है, वहीं ट्रंप को 51 की आवश्यकता है. जीत के लिए दोनों उम्मीदवारों की निगाहें सात स्विंग स्टेट्स एरिजोना, नेवाडा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, नॉर्थ कैरोलिना पर टिकी हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











