
अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से ऐसे जुड़ गई 20 जनवरी की तारीख, रूजवेल्ट तक तो...
AajTak
अमेरिकी पॉलिटिक्स में राष्ट्रपति चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह तय समय पर होता है. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हर चार साल में नवंबर के पहले मंगलवार को होता है और नया राष्ट्रपति 20 जनवरी को ही शपथ लेता है. इसी दिन उपराष्ट्रपति भी शपथ लेता है. लेकिन 1933 तक शपथ लेने की तारीख चार मार्च हुआ करती थी.
अमेरिका में एक बार फिर ट्रंप युग शुरू होने जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. अमेरिकी इतिहास में शायद पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब किसी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण को ग्रैंड इवेंट के तौर पर पेश किया जाएगा. लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिका में नया राष्ट्रपति 20 जनवरी को ही शपथ लेता है लेकिन पहले ऐसा नहीं था.
अमेरिकी पॉलिटिक्स में राष्ट्रपति चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह तय समय पर होता है.अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हर चार साल में नवंबर के पहले मंगलवार को होता है और नया राष्ट्रपति 20 जनवरी को ही शपथ लेता है. इसी दिन उपराष्ट्रपति भी शपथ लेता है. लेकिन 1933 तक शपथ लेने की तारीख चार मार्च हुआ करती थी.
अमेरिकी संविधान 1789 में अस्तित्व में आया. 1789 से 1933 तक नया राष्ट्रपति 4 मार्च को शपथ लेता था. लेकिन 1933 में संविधान में 20वें संशोधन किया गया. यह संशोधन नेब्रास्का के सीनेटर जॉर्ज नॉरिस की पहल पर हुआ था.
फ्रैंकलिन डी. रूसवेल्ट अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने 1933 में 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ली. वह अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति के पद पर रहने वाले शख्स भी थे.
शपथ ग्रहण की तारीख बदलने का इतिहास
अमेरिकी संघीय कानून के तहत देश में राष्ट्रपति चुनाव नवंबर के पहले मंगलवार को होता है. लेकिन मंगलवार ही क्यों? दरअसल प्री-मॉडर्न अमेरिका में नवंबर को कई मायनों में शुभ माना जाता है. उस समय राष्ट्रपति चुनाव होने की तारीख और शपथ ग्रहण की तारीख (उस समय 4 मार्च) के बीच में महीनों के लंबे गैप को जानबूझकर रखा गया था ताकि मौजूदा सरकार इस बीच सभी लंबित कामकाज निपटा ले और दोनों सरकारों के बीच सत्ता का हस्तांतरण आसानी से हो सके. अमेरिका में इस अवधि को लेम डक कहा जाता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









