
अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी, ऐलान करते ही चीन को घेरा
AajTak
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने मंगलवार को फॉक्स न्यूज के प्राइम टाइम शो पर लाइव इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान किया. वह चीन पर निर्भरता को खत्म करने के वादे के साथ चुनावी मैदान में कूद गए हैं. उन्होंने कहा है कि हमें चीन से पूरी तरह से मुक्ति की जरूरत है.
भारतीय मूल की निक्की हेली के बाद अब एक और भारतवंशी ने 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. यह शख्स विवेक रामास्वामी हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अपने दावेदारी पेश की है.
विवेक ने मंगलवार को फॉक्स न्यूज के प्राइम टाइम शो पर लाइव इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान किया. वह योग्यता को फिर से महत्व देने और चीन पर निर्भरता को खत्म करने के वादे के साथ चुनावी मैदान में कूद गए हैं.
रामास्वामी ने कहा कि हम राष्ट्रीय पहचान के संकट के बीच में फंसे हुए हैं, जहां हम लंबे समय तक अपने मतभेदों को साथ लेकर चले हैं कि हम भूल गए हैं कि हम अमेरिका के स्थानीय नागरिकों के समान ही हैं, जो उनकी तरह ही राष्ट्रहित में सोचते हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे आज रात यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं इस देश में उन आदर्शों को पुनर्जीवित करने के लिए राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हो रहा हूं.
विवेक के निशाने पर चीन
इस दौरान विवेक ने कहा कि हमें अमेरिका में हमारी जिंदगी के हर पहलू में योग्यता को फिर से तवज्जो देनी होगी. इसके साथ ही चीन पर हमारी निर्भरता को पूरी तरह से खत्म करना होगा.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








