
अमेरिकी दांव फेल! खराब किए गए ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को ठीक कर तालिबान ने उड़ाया
AajTak
अमेरिका के छोड़े गए ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को तालिबान ने अफगान सेना की इंजीनियरिंग टीम से मरम्मत करवाकर उड़ान लायक बना लिया है. अफगान सेना की इंजीनियरिंग टीम ने दो ऐसे ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को ठीक कर लिया है जिन्हें अमेरिकियों ने बर्बाद कर दिया था. अफगान सेना के पायलट नकीब हिम्मत ने खुद अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि अमेरिकियों द्वारा नष्ट किए गए विमानों के इंजन को फिर से उड़ान लायक बना लिया गया है.
अफगानिस्तान में करीब 20 साल तक तालिबान से जंग लड़ने के बाद आखिरकार अमेरिकी सेना अपने वतन लौट गई. काबुल छोड़ने से पहले अमेरिकी सेना ने वहां मौजूद अपने ज्यादातर हेलीकॉप्टर और युद्धक विमानों को खराब कर दिया ताकि तालिबान किसी भी कीमत पर उसका इस्तेमाल ना कर सकें. हालांक अब तालिबान ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है. अमेरिका के छोड़े गए दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को तालिबान ने अफगान सेना की इंजीनियरिंग टीम से मरम्मत करवाकर उड़ान लायक बना लिया है. अफगान सेना की इंजीनियरिंग टीम ने दो ऐसे ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को ठीक कर लिया है जिन्हें अमेरिकियों ने बर्बाद कर दिया था. अफगान सेना के पायलट नकीब हिम्मत ने खुद अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि अमेरिकियों द्वारा नष्ट किए गए विमानों के इंजन को फिर से उड़ान लायक बना लिया गया है. बता दें कि अमेरिकी फौज के 30 अगस्त को पूरी तरह से अफगानिस्तान से निकलने के बाद तालिबान ने फौरन काबुल एयरपोर्ट को अपने कब्जे में ले लिया था. तालिबानी आतंकियों ने एयरबेस पर मौजूद अमेरिका के कई फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर का मुआयना किया था. हालांकि ज्यादातर को अमेरिकी सेना के जवान जाने से पहले खराब करके गए थे ताकि उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सके.
NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












