
'अमेरिकी एयर स्ट्राइक में अब तक 74 लोगों की मौत, 171 घायल', यमन के हूती विद्रोहियों का दावा
AajTak
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि अमेरिका द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है, जबकि 171 लोग घायल हुए हैं. ये हमले देश के एक तेल बंदरगाह को निशाना बनाकर किए गए थे.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि अमेरिका द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है, जबकि 171 लोग घायल हुए हैं. ये हमले देश के एक तेल बंदरगाह को निशाना बनाकर किए गए थे. एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार हूती विद्रोहियों ने यह जानकारी सार्वजनिक बयान में दी. हालांकि अमेरिकी सेना की ओर से अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेना ने यमन के प्रमुख रास इसा पोर्ट पर हवाई हमले करने की पुष्टि की है. सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार इन हमलों का उद्देश्य हूती विद्रोहियों की आर्थिक क्षमता को कमजोर करना था. CENTCOM ने X पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही ईंधन का उपयोग अपने सैन्य अभियानों को जारी रखने, नियंत्रण स्थापित करने और आयात से होने वाले मुनाफे को हड़पने के लिए करते हैं. ये ईंधन वैध रूप से यमन की जनता तक पहुंचना चाहिए.
उधर, अमेरिकी सेना के मुताबिक रास इसा पोर्ट हूती विद्रोहियों की आर्थिक शक्ति का एक बड़ा स्रोत है और वहां से होने वाली ईंधन की आमदनी को हथियार और सैन्य अभियानों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इसलिए पोर्ट को "डिग्रेड" करना यानी निष्क्रिय करना ज़रूरी समझा गया.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








