
अमेरिका से 'सीक्रेट' डील, 5 साल बाद रिहाई... Wikileaks के जासूस जूलियन असांजे की दिलचस्प दास्तान!
AajTak
Wikileaks के संस्थापक जूलियन असांजे आखिरकार 5 साल बाद ब्रिटेन की जेल से रिहा हो गए. सरकार के साथ समझौते के तहत उन्होंने अपनी आज़ादी के बदले जासूसी के दोष को स्वीकार कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों ने जेल से रिहाई का स्वागत किया है.
Wikileaks वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांजे को आखिरकार बड़ी राहत मिली है. वो 5 साल बाद ब्रिटेन की जेल से रिहा हो गए हैं. उनकी ये रिहाई अमेरिका से एक डील के तहत हुई है. वो अमेरिका की अदालत में अपनी रिहाई के बदले में जासूसी के दोष को स्वीकर करने के लिए सहमत हो गए हैं. इसी के साथ ही पुराना कानूनी ड्राम भी खत्म हो गया है.
जूलियन असांजे की रिहाई पर जहां ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने खुशी जाहिर की है, वहीं उनकी पत्नी स्टेला असांजे ने भी राहत की सांस ली है. उन्होंने ये उम्मीद जताई है कि दोबारा ये दिन ना देखना पड़ेगा. विकीलीक्स की प्रधान संपादक क्रिस्टिन ह्राफ्सन ने कहा, "मैं अभी बेलमार्श जेल से बाहर आई हूं. मुझे उम्मीद है कि ये जेल में जूलियन असांजे से मिलने की मेरी आखिरी यात्रा होगी.''
ऑस्ट्रेलिया मूल के जूलियन असांजे की रिहाई की जानकारी विकिलीक्स ने मंगलवार की सुबह दी है. बुधवार को असांजे अमेरिका पहुंच जाएंगे. वहां कोर्ट में उन्हें 62 महीने की जेल की सजा सुनाई जाएगी, जो ब्रिटेन की जेल में बिताई पांच साल की सजा के आधार पर पूरी मानी जाएगी. लिहाजा इसके बाद वो पूरी तरह आजाद होंगे. अपने देश ऑस्ट्रेलिया जा सकेंगे.
जेल में मंगेतर से की थी शादी
जूलियन असांजे पर जासूसी के 17 आरोप हैं. करीब 15 साल पहले उनकी वेबसाइट पर अमेरिकी दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर कंप्यूटर के दुरुपयोग का एक आरोप था. असांजे सात साल तक लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण लिए हुए थे. उसके बाद पांच साल उन्होंने लंदन की जेल में बिताए. साल 2022 में जेल में ही अपनी मंगेतर स्टेला मॉरिस से शादी की थी.
शादी से पहले दो बच्चों का जन्म

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







