
अमेरिका से आई मशीन हुई खराब, मलबा भी गिरा... फिर रुक गया 40 मजदूरों को निकालने का ऑपरेशन
AajTak
उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए इस्तेमाल में लाई जा रही अमेरिकी ऑगर मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है. मशीन आगे नहीं बढ़ पा रही है. मशीन का बेयरिंग खराब हो रहा है. ऐसे में अब एंकर लगाकर मशीन को प्लेटफॉर्म पर लगाया जा रहा है.
उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के बचाव अभियान को शुक्रवार दोपहर कुछ देर के लिए रोक दिया गया. सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए इस्तेमाल की जा रही ड्रिलिंग मशीन पर मलबा गिरने के बाद यह कदम उठाया गया है.
सुरंग में पांचवीं ट्यूब डालते ही मलबा मशीन पर गिरने लगा. इसके तुरंत बाद बचावकर्मी सुरंग से बाहर निकले और ऑपरेशन को लगभग एक घंटे के लिए रोक दिया गया.
सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि बचाव अभियान में इस्तेमाल लाई जा रही अमेरिकी ऑगर मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है. मशीन आगे नहीं बढ़ पा रही है. मशीन का बेयरिंग खराब हो रहा है. ऐसे में अब एंकर लगाकर मशीन को प्लेटफॉर्म पर लगाया जा रहा है.
कहा जा रहा है कि अब तक मशीन सिर्फ 24 मीटर तक ही ड्रिल करके पाइप डाल पाई है. शुक्रवार को अब तक सिर्फ छह मीटर तक ही पाइप सुरंग के भीतर जा चुका है. इस बीच इंदौर से एडवांस ऑगर मशीन मंगाई जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे टीम 103 मीटर के वर्टिकल अप्रोच को भी तलाश रही है. यदि यह रेस्क्यू ऑपरेशन असफल हो जाता है तो वर्टिकल के लिए प्रयास किया जाएगा.
200 मीटर अंदर फंसे हैं मजदूर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











