
अमेरिका: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग करने वाले शख्स को सीक्रेट सर्विस ने मारी गोली
AajTak
वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास एक सशस्त्र टकराव में, सीक्रेट सर्विस ने एक शख्स को गोली मारी, जो
अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास रविवार आधी रात को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने एक शख्स को गोली मार दी. इस घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे. सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, यह "सशस्त्र टकराव" तब हुआ जब अधिकारियों को शख्स के बारे में पता चला कि वह "आत्मघाती" था.
सूत्रों के मुताबिक, यह शख्स इंडियाना से आया था. रिपोर्ट के मुताबिक, लोकल पुलिस से जानकारी मिलने के बाद सीक्रेट सर्विस को इस शख्स की कार और उसी के जैसा मिलता-जुलता एक शख्स व्हाइट हाउस के पास दिखाई दिया था.
सीक्रेट सर्विस ने शख्स पर चलाई गोली!
बताया जा रहा है कि जब सीक्रेट सर्विस के अधिकारी शख्स के पास पहुंचे और उसके बारे में पूछा तो उसने अधिकारियों को बंदूक दिखाई. अभी स्पष्ट नहीं है कि शख्स ने अधिकारियों पर गोली चलाने की कोशिश की थी या नहीं, लेकिन कहा जा रहा है कि इसके बाद मुठभेड़ हुए और अधिकरियों ने शख्स को गोली मार दी. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उसके अधिकारी ने शख्स को गोली मारी.
घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया
घटना के बाद घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसकी स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी गई है. घटना में कोई अन्य शख्स घायल नहीं हुआ. यह टकराव व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक की दूरी पर हुआ था. सीक्रेट सर्विस ने कहा कि पूरे मामले की जांच मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग करेगी, क्योंकि इस घटना में कानून प्रवर्तन अधिकारी भी शामिल थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









