अमेरिका: वैंपायर्स से बेहद प्रभावित है ये महिला बॉडी बिल्डर, जड़वा लिए नुकीले दांत
AajTak
अमेरिका में रहने वाली एक महिला बॉडी बिल्डर वैंपायर्स से काफी प्रभावित हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हाल ही में वैंपायर जैसे नुकीले दांतों के साथ ही अपने लुक को ट्रांसफॉर्म कर लिया है. यही नहीं, वे अपने ट्रांसफॉर्मेशन को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनवाने के लिए अपने फेस की सर्जरी भी कराने जा रही हैं.
अमेरिका में रहने वाली एक महिला बॉडी बिल्डर वैंपायर्स से काफी प्रभावित हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हाल ही में वैंपायर जैसे नुकीले दांतों के साथ ही अपने लुक को ट्रांसफॉर्म कर लिया है. यही नहीं, वे अपने ट्रांसफॉर्मेशन को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनवाने के लिए अपने फेस की सर्जरी भी कराने जा रही हैं. सारा का कहना है कि उनका ये लुक फिल्म मेलफिसेंट में एंजेलिना जोली से प्रभावित होगा. (फोटो क्रेडिट: bodybyanxiety इंस्टाग्राम) सारा ने कहा कि मैं हमेशा से ही वैंपायर्स से काफी प्रभावित रही हूं. फिल्मों और टीवी सीरीज में दिखाया गया है कि उनके पास जबरदस्त ताकत होती है, वे अमर होते हैं और उनसे प्रभावित होने का एक कारण ये भी है कि हर कोई हमेशा यंग और युवा दिखना चाहता है चाहे वो प्लास्टिक सर्जरी या किसी और तकनीक के सहारे क्यों ना हो और वैंपायर्स को लेकर कहा जाता है कि वे हमेशा से ही खूबसूरत रहे हैं. (फोटो क्रेडिट: bodybyanxiety इंस्टाग्राम) सारा साल 2019 में वे एक डेन्टिस्ट के पास गईं और उन्होंने वैंपायर जैसे दांतों को जड़वाने की मांग उनसे कर डाली. सारा को उम्मीद नहीं थी कि डॉक्टर आसानी से मान जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं बेहद आश्चर्यचकित रह गई थी. मुझे एहसास नहीं था कि वो ऐसा कर देंगे. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने इससे पहले इस तरह की सर्जरी पहले कभी नहीं की है लेकिन वे भी इस सर्जरी के साथ प्रयोग करना चाहते थे. इस पूरी प्रक्रिया में 20 मिनट लगे थे. (फोटो क्रेडिट: bodybyanxiety इंस्टाग्राम)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












