
अमेरिका-यूरोप में एक घंटा पीछे हो जाएगा समय! साल में दो बार क्यों बदलता है वक्त
AajTak
अमेरिका और यूरोप के कई देशों में समय को एक घंटा पीछे कर दिया जाएगा. अमेरिका में 5 नवंबर की रात 2 बजे ऐसा होगा. इन देशों में साल में दो बार घड़ी की सुइयों को एक घंटा आगे-पीछे किया जाता है. लेकिन ऐसा क्यों होता है? समझिए...
दुनिया के कई देशों में घड़ी की सुइयां एक घंटा पीछे होने वाली हैं. यानी, समय एक घंटा पीछे हो जाएगा. ऐसा अमेरिका, कनाडा, क्यूबा समेत यूरोप के कई देशों में होगा.
इन देशों में पांच नवंबर को घड़ियां एक घंटा पीछे हो जाएंगी. ऐसा डेलाइट सेविंग टाइम के लिए किया जाएगा. इन देशों में साल में दो बार घड़ी की सुइयों को आगे-पीछे किया जाता है.
ये डेलाइट सेविंग टाइम क्या है?
डेलाइट सेविंग टाइम को सबसे पहली बार बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साल 1784 में इंट्रोड्यूस किया था. हालांकि, इसका मौजूदा कॉन्सेप्ट न्यूजीलैंड के कीटविज्ञानी जॉर्ज हडसन ने दिया था.
जॉर्ज हडसन ने 1895 में समय को दो घंटे आगे-पीछे करने का प्रस्ताव रखा था. इसका मकसद था कि वो गर्मियों के दिनों में कुछ समय धूप में भी बिता सकें.
पहले विश्व युद्ध के दौरान भी डेलाइट सेविंग टाइम का कॉन्सेप्ट अपनाया गया था. ऐसा इसलिए ताकि लोग बाहर ज्यादा से ज्यादा समय रहें और इससे एनर्जी की बचत हो.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










