
अमेरिका में 13 साल की नाबालिग को यौन संबंध के लिए उकसा रहा था भारतीय नागरिक, ऐसे हुआ गिरफ्तार
AajTak
फ्लोरिडा के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक, एक भारतीय नागरिक किर्तन पटेल ने एक नाबालिग को यौन गतिविधि के लिए लुभाने का दोष स्वीकार किया है. पटेल को कम से कम 10 साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा, जो उम्रकैद तक बढ़ सकती है.
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप था कि वह एक नाबालिग को यौन शोषण का शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था. अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक उसे दोषी पाया गया है और उसने अपना गुनाह भी कबूल किया है. उसे गिरफ्तार करने की कहानी दिलचस्प है. एक अंडरकवर एजेंट ने बड़ी चालाकी से उसे पकड़ा.
यौन शोषण की कोशिश में दोषी पाए गए भारतीय नागरिक की पहचान 24 वर्षीय कीर्तन पटेल के रूप में हुई है. उसे नाबालिग को यौन गतिविधि में शामिल होने के लिए लुभाने की कोशिश करने का दोषी पाया है. कीर्तन पटेल को कम से कम 10 साल की सजा होगी, जो उम्रकैद तक बढ़ाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें: 'मैं सजा-ए-मौत की मांग कर रहा हूं...', अमेरिकी नागरिकों की हत्या करने वाले प्रवासियों पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
अंडरकवर एजेंट से बात कर रहा था कीर्तन पटेल!
याचिका के मुताबिक, 22 से 24 मई, 2024 के बीच, कीर्तन पटेल ने किसी ऐसे शख्स से ऑनलाइन बात की, जिसे वह 13 वर्षीय लड़की मानता था. वह असल में होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन (HSI) विभाग में एक अंडरकवर विशेष एजेंट के साथ बातचीत कर रहा था, जिसने ऑनलाइन नाबालिग होने का दिखावा किया था.
अंडरकवर एजेंट ने कीर्तन पटेल को लोकेशन देकर बुलाया

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








