अमेरिका में भारतीय मूल की प्रोफेसर के साथ नस्लीय भेदभाव, महिला ने कॉलेज के खिलाफ दर्ज कराया केस
AajTak
27 फरवरी को बोस्टन ग्लोबर अखबार में की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाबसन कॉलेज में एंटरप्रेन्योरशिप की एसोसिएट प्रोफेसर लक्ष्मी बालाचंद्र ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के चलते उनकी नौकरी चली गई और इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक प्रताड़ना भी हुई है.
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में पढ़ाने वाली भारतीय मूल की एक एसोसिएट प्रोफेसर ने केस दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया है कि उनके साथ नस्ली और लैंगिक भेदभाव किया गया है. दरअसल, 27 फरवरी को बोस्टन ग्लोबर अखबार में की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाबसन कॉलेज में एंटरप्रेन्योरशिप की एसोसिएट प्रोफेसर लक्ष्मी बालाचंद्र ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के चलते उनकी नौकरी चली गई और इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक प्रताड़ना भी हुई है.
प्रोफेसर द्वारा दायर केस में उन्होंने कॉलेज के एक प्रोफेसर और एंटरप्रेन्योरिशिप डिविजन के पूर्व अध्यक्ष एंड्रयू कॉर्बेट पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें इसके लिए सीधे तौर पर आरोपी बताया है.
बोस्टन की एक कोर्ट में 27 फरवरी को दायर की गई शिकायत के अनुसार, बालाचंद्र ने आरोप लगाया कि कॉर्बेट, जो शिक्षण असाइनमेंट, क्लास शेड्यूलिंग और वार्षिक समीक्षा की देखरेख करते थे, ने उन्हें एंटरप्रेन्योरिशिप ही पढ़ाने की अनुमति दी थी, जबकि उन्होंने उनसे अनुरोध किया था कि वह अन्य क्लासीस भी ले सकती हैं, जैसा कि वह पहले एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में पढ़ा चुकी हैं.
बालचंद्र की शिकायत में आरोप लगाया गया है, "बाबसन में श्वेत और पुरुष शिक्षकों का पक्ष लिया जाता है और मुख्य रूप ऐसे शिक्षकों के लिए पुरस्कार और विशेषाधिकार रिजर्व किए जाते हैं."
शिकायत के अनुसार, उनके रिसर्च रिकॉर्ड, रुचि व्यक्त करने और कॉलेज में सर्विस देने के बावजूद उन्हें कई नेतृत्व पदों और अनुसंधान करने और लिखने के लिए अधिक समय देने के अवसरों से वंचित किया गया. इस तरह के विशेषाधिकार नियमित रूप से एंटरप्रिनियोरपशिप डिविज में श्वेत पुरुष शिक्षकों को दिए जाते हैं."
बालचंद्र की वकील मोनिका शाह ने बताया कि प्रोफेसर ने मैसाचुसेट्स कमीशन अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन में भेदभाव का आरोप भी दायर किया है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









