
अमेरिका में बिजनेस और टूरिस्ट वीजा पर जॉब के लिए कर सकते हैं अप्लाई? USCIS ने दिया ये जवाब
AajTak
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने बताया कि बिजनेस और टूरिस्ट वीजा वाले लोग भी अमेरिका में जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि जॉब शुरू करने से पहले उन्हें पहले अपना वीजा बदलना होगा.
अमेरिका में बिजनेस और टूरिस्ट वीजा पर जाने वाले लोग नई नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यूएस की एक संघीय एजेंसी बुधवार को कहा कि B-1, B-2 वीजा रखने वाले लोग इंटरव्यू भी दे सकते हैं, लेकिन इन लोगों को ये सुनिश्चित करना होगा कि नई जॉब शुरू करने से पहले अपना वीजा बदल लें.
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने ट्वीट कर बताया कि जब गैर-अप्रवासी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाता है, तो उन्हें अपने विकल्पों के बारे में पता नहीं होता है. वो ये मान लेते हैं कि उनके पास 60 दिनों के लिए भीतर देश छोड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.
अमेरिका में रोजगार खत्म होने पर 60 दिन का ग्रेस पीरियड अगले दिन से ही शुरू होता है, जो आम तौर पर अंतिम दिन के आधार पर निर्धारित किया जाता है, जिसके लिए वेतन का भुगतान किया जाता है. जब कर्मचारी का रोजगार स्वेच्छा से अनैच्छिक रूप से खत्म हो जाता है तो वे आमतौर पर अमेरिका में रहने के पात्र होने पर कई कार्यों में से एक ले सकते हैं. इनमें गैर-अप्रवासी स्थिति में बदलाव के लिए आवेदन करना, रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज के लिए आवेदन करना या नियोक्ता बदलने के लिए एक याचिका दायर करना.
60 दिन की मिलती है छूट
USCIS ने कहा, "अगर इनमें से कोई एक कार्रवाई 60 दिनों की अवधि के भीतर होती है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका में गैर-आप्रवासी की अधिकृत रहने की अवधि 60 दिनों से अधिक हो सकती है, भले ही वे अपनी पिछली गैर-आप्रवासी स्थिति खो दें." यदि कर्मचारी ग्रेस पीरियड के भीतर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो उन्हें और उनके घरवालों को 60 दिनों के भीतर या उनकी अधिकृत वैधता अवधि समाप्त होने पर, जो भी कम हो, देश छोड़ना पड़ सकता है.
B-1 और B-2 वीजा वाले कर सकते हैं अप्लाई

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











