
अमेरिका में बसे भारतवंशी कैसे मना रहे छठ? देखें PHOTOS और VIDEO
AajTak
अमेरिका के न्यूजर्सी में प्रवासी भारतीय छठ का महापर्व मना रहे हैं. रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. भारतीय मूल के लगभग 2000 लोग सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पहुंचे थे. इस दौरान प्रशासन की मदद से विशेष तौर पर घाटों को तैयार किया गया था, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों का हुजूम पहुंचा.
आस्था का महापर्व छठ 17 नवंबर से देशभर में मनाया जा रहा है. नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ यह त्योहार 20 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा. लेकिन भारत ही नहीं सैंकड़ों मील दूर अमेरिका में भी पूरी श्रद्धा के साथ छठ मनाई जा रही है.
अमेरिका के कई राज्यों में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक छठ मना रहे हैं. न्यूजर्सी के एडिसन में भारतीय मूल के लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया. एडिसन में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीयों ने छठ पूजा की.
अमेरिका के न्यूजर्सी में छठ का यह महापर्व बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) और बिहार फाउंडेशन की यूएस टीम के प्रयासों के तहत मनाया जा रहा है. अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के सबसे बड़े संगठन द फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) की भी इसमें बड़ी भूमिका है. इस दौरान सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों समय सूर्य को अर्घ्य दिया गया.
एडिसन में 19 नवंबर की सुबह उगते को अर्घ्य दिया गया. भारतीय मूल के लगभग 2000 लोग उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर पहुंचे थे. इस दौरान प्रशासन की मदद से विशेष तौर पर घाटों को तैयार किया गया था, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों का हुजूम पहुंचा.
न्यूजर्सी के मोनरो के थॉमसन पार्क में भी लगातार पाचंवें साल छठ पूजा मनाई जा रही है. इस दौरान अमेरिका में बसे प्रवासी भारतीयों ने सूर्य अर्घ्य दिया. स्थानीय प्रशासन ने प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष प्रबंध किए हुए थे.
बता दें कि 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई थी. इसके दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिए जाने के साथ यह संपन्न होगा.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








