
अमेरिका में फिर अंधाधुंध फायरिंग, अटैक में एक की मौत, 21 घायल
AajTak
पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स के मुताबिक हमले के बाद शहर के ऐतिहासिक यूनियन स्टेशन के बाहर 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है. ग्रेव्स ने कहा कि जांचकर्ता फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले को क्यों अंजाम दिया गया. हमलावरों ने कम से कम 22 लोगों को गोलियों मारी हैं.
अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला मिसौरी के कैनसस सिटी शहर में सामने आया है, जहां एनएफएल चैंपियन चीफ अपनी सुपर बाउल जीत का जश्न मना रहे थे. इस दौरान ही फायरिंग और विस्फोट की एक घटना हुई. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए. अचानक हुए इस हमले के बाद प्रशंसकों की भीड़ सुरक्षा की तलाश में करने लगी.
पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स के मुताबिक हमले के बाद शहर के ऐतिहासिक यूनियन स्टेशन के बाहर 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है. ग्रेव्स ने कहा कि जांचकर्ता फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले को क्यों अंजाम दिया गया. हमलावरों ने कम से कम 22 लोगों को गोलियों मारी हैं. उनमें से एक अग्निशमन विभाग के प्रमुख रॉस ग्रंडिसन ने बताया कि 22 में से 15 लोग फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
हमले के पीछे का कारण जानने की कोशिश
नेशनल फुटबॉल लीग टीम ने एक बयान में कहा कि विजय रैली में भाग लेने वाले सभी प्रमुख खिलाड़ी, कोच और कर्मचारी सुरक्षित हैं. कत्लेआम के के घंटों बाद भी अधिकारी हताहतों की सटीक संख्या और विवरण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि चिल्ड्रेन्स मर्सी कैनसस सिटी में दर्जन मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से 11 किशोर शामिल हैं. इनमें से 9 पीड़ित बंदूक की गोली से घायल हुए हैं.
गैरेज के पास भी की गई गोलीबारी
घटनास्थल पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए 5 लोगों को यूनिवर्सिटी हेल्थ अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक परेड के बाद विजय रैली के अंत में स्टेशन के पास एक गैरेज के पास गोलीबारी की गई. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी मची हुई दिखाई दे रही है, जिसमें दर्जनों वर्दीधारी पुलिस अधिकारी हथियार लेकर इमारत की ओर भाग रहे हैं और कई दर्शक विपरीत दिशा में भाग रहे हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








