
अमेरिका में पीड़ित, दिल्ली में ठग और इंटरनेशनल फ्रॉड... नकली वेबसाइट के जरिए फर्जीवाड़े का खेल बेनकाब
AajTak
नकली ट्रैवल बुकिंग वेबसाइट और फर्जी कस्टमर केयर का जाल बिछाकर US में रहने वाले एक व्यक्ति से ठगी करने वाले साइबर क्रिमिनल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को Booking.com का एग्जीक्यूटिव बताकर OTP और UPI डिटेल्स हासिल कर ली. इसके बाद 57 हजार रुपए ठग लिए.
अमेरिका में बैठे एक पीड़ित को नकली ट्रैवल बुकिंग वेबसाइट के जरिए ठगने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 26 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के कस्टमर सपोर्ट स्टाफ बनकर खुद को पेश किया. इसके बाद होटल बुकिंग और रिफंड के बहाने संवेदनशील जानकारी हासिल कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी प्रतोष कुमार के तौर पर हुई है. उस पर आरोप है कि उसने पीड़ित से 57 हजार रुपए से ज्यादा की रकम ठग ली. आरोपी ने खुद को Booking.com का एग्जीक्यूटिव बताते हुए पीड़ित से OTP और UPI से जुड़ी डिटेल्स साझा करने को कहा था. पीड़ित होटल रिजर्वेशन करा रहा था.
इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा था. इसी दौरान आरोपी ने उससे संपर्क किया. उसने बुकिंग कन्फर्मेशन और रिफंड में मदद का भरोसा दिलाया. जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग तब मिला, जब यह सामने आया कि ठगी गई रकम का इस्तेमाल सीधे आरोपी के क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान में किया गया था. इसी डिजिटल ट्रेल ने काम कर दिया.
उसके आधार पर पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस तेज किया और आरोपी तक पहुंच गई. डिजिटल फुटप्रिंट्स के एनालिसिस के बाद पुलिस टीम ने रेड कर प्रतोष कुमार को गिरफ्तार किया. उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक नकली आधार कार्ड बरामद किया गया. इसके साथ ही पीड़ितों को फंसाने के लिए इस्तेमाल किए गए डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं.
पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल नंबर नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कम से कम 29 शिकायतों से जुड़े पाए गए. पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी में शामिल होने की बात कबूल कर ली है. उसने यह भी माना कि गलती से उसने ठगी की रकम अपने ही क्रेडिट कार्ड अकाउंट में जमा कर दी थी, जिससे वह जांच के दायरे में आ गया.
पुलिस के अनुसार, प्रतोष कुमार पिछले छह सालों से साइबर ठगी की गतिविधियों में सक्रिय था. वह अपनी पहचान छिपाने के लिए कई मोबाइल फोन और फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था. इसके साथ ही खुद को अलग-अलग ऑनलाइन सर्विस प्लेटफॉर्म का ऑथराइज्ड रिप्रेजेंटेटिव बताकर लोगों को झांसे में लेता था. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









