
अमेरिका में डॉक्टरों ने मौत के करीब पहुंची महिला को लगाई सूअर की किडनी, अच्छे से कर रहा काम
AajTak
न्यूजर्सी की ही रहने वालीं 54 साल की लीसा पिसानो को हार्ट फैल्योर और किडनी की लास्ट स्टेज की बीमारी थी. उन्हें नियमित डायलिसिस की जरूरत होती थी. लंबे समय से लीसा हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट कराने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अमेरिका में अंगदान करने वालों की कमी होने के कारण उन्हें ऑर्गन नहीं मिल पा रहे थे.
अमेरिका में एक बेहद अहम सर्जरी की गई है, जो मेडिकल फील्ड में मील का पत्थर साबित हो सकती है. दरअसल, अमेरिका के न्यूजर्सी में सर्जनों ने कंबाइंड हार्ट पंप और सूअर की किडनी को एक महिला के शरीर में ट्रांसप्लांट किया है. यह पहला मौका है, जब कंबाइंड हार्ट पंप और सूअर की किडनी किसी इंसान को ट्रांसप्लांट किए गए हैं.
यह सर्जरी न्यूजर्सी के एनवाईयू लैंगोन में की गई है. दरअसल, न्यूजर्सी की ही रहने वालीं 54 साल की लीसा पिसानो को हार्ट फैल्योर और किडनी की लास्ट स्टेज की बीमारी थी. उन्हें नियमित डायलिसिस की जरूरत होती थी. लंबे समय से लीसा हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट कराने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अमेरिका में अंगदान करने वालों की कमी होने के कारण उन्हें ऑर्गन नहीं मिल पा रहे थे.
'उम्मीद है पोते-पोतियों के साथ वक्त बिता पाऊंगी'
सर्जरी के बाद लीसा ने कहा कि जब पहली बार मुझसे इस ऑपरेशन के बारे में बात की गई तो मैंने कहा कि मैं बिल्कुल इसे आजमाना चाहूंगी. सर्जरी के बाद लीसा ने आईसीयू में अपने बिस्तर से ही मीडिया से बातचीत की. लीसा ने बताया कि वह सभी तरह के इलाज कराकर थक-हार चुकी थीं. इसलिए जब डॉक्टरों ने मुझे सूअर की किडनी ट्रांसप्लांट करने के बारे में बताया तो मैंने सहर्ष ही इसे स्वीकार कर लिया. लीसा ने आगे कहा,'उम्मीद है कि अब मुझे अपने पोते-पोतियों के साथ वक्त गुजारने और उनके साथ खेलने का मौका मिलेगा.'
अमेरिका में ऑर्गन की डिमांड ज्यादा सप्लाई कम
बता दें कि अमेरिका में जितने लोग अंगदान करते हैं, उससे कहीं अधिक संख्या अंग लेने वालों की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में हर दिन 17 लोग ऑर्गन के इंतजार में मर जाते हैं. यहां किडनी की डिमांड सबसे ज्यादा और आपूर्ति सबसे कम है. ऑर्गन परचेस और ट्रांसप्लांट नेटवर्क के मुताबिक 2023 में करीब 27 हजार किडनी प्रत्यारोपित की गईं, लेकिन लगभग 89 हजार लोग उन अंगों की वेटिंग लिस्ट में थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











