अमेरिका में डांस करता दिखा सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड, पंजाबी सिंगर्स के साथ आया नजर
AajTak
वीडियो में सिद्धू मुसावला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और इंडिया का टॉप मोस्ट गैंगस्टर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इसका नाम अनमोल बिश्नोई है जो कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का भाई है और मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी है. ये वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है. यहां चौंकाने वाली बात ये है कि कुछ महीनों पहले कीनिया में अनमोल के डिटेन होने की खबर आई थी.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को करीब 1 साल होने वाला है. लेकिन अभी तक भी सभी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है. पुलिस अभी भी मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. इस बीच मर्डर केस का एक मुख्य आरोपी अमेरिका में एक पार्टी में डांस करता दिखाई दिया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया गया है कि वह पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में शामिल हुआ था.
दरअसल, वीडियो में सिद्धू मुसावला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और इंडिया का टॉप मोस्ट गैंगस्टर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इसका नाम अनमोल बिश्नोई है जो कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का भाई है और मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी है. ये वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है. सिद्धू की हत्या के बाद आरोपी दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत से फरार हुआ था.
यहां चौंकाने वाली बात ये है कि कुछ महीनों पहले कीनिया में अनमोल के डिटेन होने की खबर आई थी. जिस पर विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी थी. अब इस बीच अनमोल अमेरिका के लॉस एंजेलिस की पार्टी में पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है. देखें वीडियो-
करण औजला पर लगे थे आरोप
बता दें कि सिंगर करण औजला पर भी सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर आरोप लगे थे, हालांकि कोई सबूत नहीं मिला था. तब करण के लॉरेंस बिश्नोई से करीबी होने की बात सामने आई थी, जिसका करण ने खंडन किया था. अब करण औजला लारेंस बिश्नोई के भाई साथ पार्टी में देखा जा रहा है. माना जा रहा है की इस वीडियो के सामने के बाद करण औजला एजेंसियों के रडार पर आ चुका है.
सिंगर की सफाई आई सामने

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











