
अमेरिका में गे कपल ने की शादी, 4 महीने का बच्चा गोद लिया, भारत आने के लिए नहीं मिल रहा वीजा, SC में लगाई गुहार
AajTak
अमेरिका में शादी करने वाले गे कपल को भारत आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा है क्योंकि भारत में अभी सेम सेक्स मैरिज कानूनी मान्यता नहीं मिली है. इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है.
अमेरिका के टेक्सास में साल 2012 से रिलेशनशिप में रहने वाले गे कपल वैभव और पराग ने साल 2017 में शादी की थी. उसके बाद उन्होंने चार महीने का बच्चा भी गोद लिया, लेकिन अब उन्हें भारत आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा है, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है.
गे कपल ने सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट गीता लूथरा के जरिए याचिका दायर की थी. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को पेश हुए थे.
कपल की वकील लूथरा ने कहा कि टेक्सास के कानून समलैंगिक विवाह को मान्यता देते हैं. वे अन्य देशों में स्वतंत्र और समान हैं लेकिन भारत आने पर वे अविवाहित हो जाते हैं. कोविड के दौरान पति-पत्नी को अपने देश जाने के लिए वीजा दिया गया था, लेकिन इस जोड़े को मना कर दिया गया क्योंकि उनकी शादी को भारत में मान्यता नहीं मिली थी. सुप्रीम कोर्ट को FM अधिनियम को लैंगिक रूप से तटस्थ बनाना चाहिए ताकि उन्हें यहां अपनी शादी को पंजीकृत करने की अनुमति मिल सके.
उन्होंने कहा, "विवाह, सबसे पुरानी सामाजिक संस्था है, जोकि कभी भी एक स्थिर अवधारणा नहीं रही है. अंतर्जातीय और अंतर्धार्मिक विवाहों को पहले मान्यता नहीं थी. कुछ देशों ने अंतर-नस्लीय विवाहों को मान्यता नहीं दी, लेकिन एक संस्था के रूप में विवाह सामाजिक संबंधों में समानता लाने के लिए विकसित हुआ है."
जीडीपी भी होती है प्रभावित
टीओआई के मुताबिक, सीनियर एडवोकेट सौरव किरपाल ने कहा कि समलैंगिक विवाह को मान्यता न मिलने की वजह से जीडीपी का 1.7 फीसदी हिस्सा प्रभावित होता है क्योंकि बुद्धिमान गे कपल विवाह की स्वतंत्रता के लिए देश छोड़ देते हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








