
अमेरिका में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 6 लाख के पार, वैक्सीन की वजह से रफ्तार धीमी हुई
AajTak
अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 लाख के पार पहुंच गई है. 5 से 6 लाख तक मौत का आंकड़ा पहुंचने में 113 दिन लगे हैं. वैक्सीनेशन की वजह से मौतों की रफ्तार में कमी आई है.
अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 लाख के पार पहुंच गई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 113 दिन में 1 लाख मौतें हुईं हैं. हालांकि अब वैक्सीनेशन की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ी है. मौतों का आंकड़ा 5 लाख से 6 लाख तक पहुंचने में 113 दिन का वक्त लगा है. इससे पहले 4 लाख से 5 लाख मौतें होने में 35 दिन ही लगे थे. मौतों की रफ्तार में कमी की वजह वैक्सीनेशन को माना जा रहा है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











