
अमेरिका में कमला हैरिस पर कहां और कैसे भारी पड़ते गए डोनाल्ड ट्रंप, मैप से समझें
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की बढ़त की रफ्तार बढती जा रही है, जबकि कमला हैरिस के जीतने की संभावना कम होती नजर आ रही है. ट्रंप के जीतने के चांस ज्यादा हैं. इसके अलावा, अमेरिका के कई राज्यों में ट्रंप का वोट शेयर बढ़ा है. चुनाव नतीजों में कमला हैरिस पर कहां और कैसे भारी पड़ते गए डोनाल्ड ट्रंप, आजतक के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल से समझें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











