
अमेरिका में एक और अश्वेत को पुलिस ने मारी गोली, कई जगह हिंसा, सड़कों पर लोग
AajTak
प्रदर्शनकारियों को जब एक पुलिस अधिकारी ने वहां से हटाने की कोशिश की तो वो और भड़क गए और हिंसा होने लगी. मृतक की मां ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. ये वही इलाका है जहां बीते साल 4 पुलिसकर्मियों ने गर्दन दबाकर अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या कर दी थी.
अमेरिका में पुलिस के हाथों एक अश्वेत नागरिक के मारे जाने के बाद कई जगह हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. मिनेसोटा उपनगर इलाके में पुलिस ने एक ट्रैफिक स्टॉप पर 20 साल के अश्वेत युवक डौंटी राइट को गोली मार दी जिसके बाद सोमवार को वहां हिंसक विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया. अमेरिकन पुलिस की इस कार्रवाई पर वो इलाका सुलग उठा है. (सभी तस्वीरें - AP) प्रदर्शनकारियों को जब एक पुलिस अधिकारी ने वहां से हटाने की कोशिश की तो वो और भड़क गए और हिंसा होने लगी. मृतक की मां ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. ये वही इलाका है जहां बीते साल 4 पुलिसकर्मियों ने गर्दन दबाकर अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या कर दी थी. इनके खिलाफ वहां जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है. इस वजह से इस क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन उग्र हो गया है. मृतक की मां ने वहां प्रदर्शनकारियों की भीड़ से कहा, अगर यह जारी रहता है तो बात केवल हिंसा के बारे में होगी मेरे बेटे के बारे में नहीं. हमें इस बात को उठाने की आवश्यकता है कि मेरे बेटे को बिना किसी कारण के गोली क्यों और कैसे मारी गई. उन्होंने कहा "हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम असल चीजों को सामने लाएं क्योंकि हिंसा से मेरा बेटा वापस नहीं आ सकता.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











