अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे 6 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 भारतीय भी शामिल
AajTak
अकवेस्ने मोहॉक पुलिस सेवा के डिप्टी चीफ ली-एन ओ'ब्रायन ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "जिन 6 लोगों के शव मिले हैं, उन्हें दो परिवारों से माना जा रहा है. जिसमें एक रोमानियाई मूल के हैं और दूसरे भारत के नागरिक हैं."
कनाडा से अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान सेंट लॉरेंस नदी में डूबने वाले छह लोगों में एक भारतीय परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक कनाडाई समाचार आउटलेट सीबीसी और सीटीवी ने बताया कि कनाडा के तट रक्षक ने सर्च ऑपरेशन के दौरान क्यूबेक के एक दलदली इलाके में गुरुवार दोपहर छह शव बरामद किए गए थे. दरअसल, एक लपतपा नवजात की तलाश के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है.
अकवेस्ने मोहॉक पुलिस सेवा के डिप्टी चीफ ली-एन ओ'ब्रायन ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "जिन 6 लोगों के शव मिले हैं, उन्हें दो परिवारों से माना जा रहा है. जिसमें एक रोमानियाई मूल के हैं और दूसरे भारत के नागरिक हैं. अभी तक रोमानियाई परिवार का एक मासूम बच्चा नहीं मिला है. हम उसकी तलाश जारी रखेंगे. माना जा रहा है कि सभी मृतक कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे."
पुलिस ने कहा कि बरामद शवों में से एक तीन साल से कम उम्र के बच्चे का है. बच्चे का शव एक कनाडाई पासपोर्ट के साथ मिला, जो कि एक रोमानियाई परिवार से ताल्लुख रखता है. फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
ओ'ब्रायन ने कहा कि यह जानना जल्दबाजी होगी कि क्या मौतों को क्षेत्र में चल रहे तस्करी नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है. Akwesasne पुलिस पीड़ितों की पहचान करने और परिजनों को सूचित करने में सहायता करने के लिए आप्रवासन कनाडा के साथ काम कर रही है. वे नदी पर निगरानी भी बढ़ा रहे हैं.
कई सवालों के जवाब खोजने की जरूरत- पीएम ट्रूडो
वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि दोनों परिवारों के साथ क्या हुआ, इस बारे में कई सवालों के जवाब खोजने की जरूरत है. यह एक दिल दहला देने वाली स्थिति है, विशेष रूप से उन छोटे बच्चों को देखते हुए जिनके शव मिले हैं. हमारी संवेदनाएं सबसे पहले और उन परिवारों के साथ हैं, जो इस समय अपने प्रियजनों को खो रहे हैं. हमें ठीक से समझने की जरूरत है कि क्या हुआ. और यह सुनिश्चित करने के लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं वह करेंगे."

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











