
अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को भेजा गया वापस, स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट से लौटे वतन
AajTak
फ्लाइट 22 अक्टूबर को भारत भेजी गई थी. DHS ने यह भी बताया कि वे अमेरिकी इमिग्रेशन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहे हैं और अवैध तरीके से आए लोगों को वैध मार्ग अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. इस साल के जून महीने से, अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध प्रवास में 55% की कमी आई है.
अमेरिका ने उन भारतीय नागरिकों को चार्टर्ड फ्लाइट से वापस भेजा है जो वहां अवैध रूप से रह रहे थे. अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) ने शुक्रवार को बताया कि यह कदम भारत सरकार के सहयोग से उठाया गया है. DHS के एक वरिष्ठ अधिकारी, क्रिस्टी ए. कैनेगलो ने कहा, “जो भारतीय नागरिक अमेरिका में कानूनी आधार के बिना रह रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जाएगा. ऐसे प्रवासी दलालों के झांसे में न आएं जो उन्हें गलत जानकारी देते हैं.”
यह फ्लाइट 22 अक्टूबर को भारत भेजी गई थी. DHS ने यह भी बताया कि वे अमेरिकी इमिग्रेशन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहे हैं और अवैध तरीके से आए लोगों को वैध मार्ग अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. इस साल के जून महीने से, अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध प्रवास में 55% की कमी आई है. वित्तीय वर्ष 2024 में, DHS ने 1,60,000 से ज्यादा लोगों को उनके देशों में वापस भेजा है. इसके लिए 145 देशों में 495 से ज्यादा उड़ानों का संचालन किया गया, जिसमें भारत भी शामिल है.
DHS अन्य देशों के साथ संपर्क में है ताकि उनके अवैध रूप से रह रहे नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके. यह कदम अवैध प्रवास को कम करने, सुरक्षित और वैध रास्तों को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है. पिछले एक साल में, DHS ने कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, मिस्र, मॉरिटानिया, सेनेगल, उज्बेकिस्तान, चीन और भारत सहित कई देशों के नागरिकों को उनके देश वापस भेजा है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









