
अमेरिका: मिसिसिपी फेस्टिवल में गोलीबारी में एक की मौत, कई लोग जख्मी
AajTak
अमेरिका के मिसिसिपी फेस्टिवल में गोलीबारी किए जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अमेरिका के मिसिसिपी फेस्टिवल में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां फेस्टिवल में हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि कई अन्य लोग जख्मी हो गए. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की टीमें मामले में जांच कर रही हैं.
हिंड्स काउंटी शेरिफ टायरी जोन्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि शनिवार रात कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये सभी गंभीर रूप से जख्मी थे. एक शख्स की घटनास्थल पर मौत की पुष्टि की गई. जोन्स ने कहा कि घटना मिसिसिपी स्टेट फेयरग्राउंड में हुई, जो मिसिसिपी मडबग फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है.
मदद के लिए स्पेशल टीम बुलाई गई
जोन्स ने बताया कि इस घटना से जुड़े एक शख्स की भूमिका की जांच की जा रही है. हालांकि, उन्होंने ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को मदद के लिए बुलाया गया है. बता दें कि फेस्टिवल में लाइव इंटरटेनमेंट, कुकिंग कॉन्टेस्ट और पार्क राइड की सुविधा दी गई है.
तीन दिन पहले गोलीबारी में तीन की मौत हुई थी
वहीं, तीन दिन पहले अमेरिका में मिसिसिपी के खाड़ी तट पर एक होटल में गोलीबारी हुई थी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने बताया था कि बंदूक लिए शख्स भाग गया था. बाद में उसने करीब 20 किमी दूर गल्फपोर्ट में एक अन्य पीड़ित पर हमला किया. उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









