
अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के आर्मी चीफ, भारत ने चिंता जताते हुए कही ये बात
AajTak
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि हमने पाकिस्तान आर्मी चीफ के अमेरिकी दौरे की कुछ रिपोर्ट देखी हैं. इस दौरान उनकी मीटिंग की रिपोर्ट्स भी देखी. आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के समर्थन और सीमापार हमले को लेकर हमारी चिंताओं से सभी वाकिफ हैं.
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर अपने पहले दौरे पर अमेरिका में हैं. इस दौरान वह अमेरिका के रक्षा मंत्री से लेकर रक्षा मंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासिचव तक से मुलाकात की. लेकिन उनके इस दौरे को लेकर भारत ने भी प्रतिक्रिया दी है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि हमने पाकिस्तान आर्मी चीफ के अमेरिकी दौरे की कुछ रिपोर्ट देखी हैं. इस दौरान उनकी मीटिंग की रिपोर्ट्स भी देखी. आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के समर्थन और सीमापार हमले को लेकर हमारी चिंताओं से सभी वाकिफ हैं. हमें उम्मीद है कि अन्य देश भी काउंटर टेररिज्म को गंभीरता से लेंगे.
मुनीर का हाई प्रोफाइल अमेरिकी दौरा
असीम मुनीर 11 दिसंबर को अमेरिका पहुंचे थे. इस दौरान वह कई हाई प्रोफाइल नेताओं और हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं. इनमें अमेरिकी रक्षा मंत्री जनरल लॉयड ऑस्टिन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट विक्टोरिया नुलैंड, डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जोनाथन फिनर और यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस शामिल हैं. इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की गई.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








