
अमेरिका: न्यूयॉर्क में सिख बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट, आईं गंभीर चोटें
AajTak
America sikh attack: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बुजुर्ग सिख व्यक्ति के चेहरे पर कई निशान नजर आ रहे हैं.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. बुजुर्ग सिख व्यक्ति का नाम निर्मल सिंह बताया जा रहा है. इस साल में न्यूयॉर्क में सिख शख्स के साथ हुई मारपीट का यह दूसरा मामला है.
बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के क्वींस में रहने वाले निर्मल सिंह सुबह अपने घर से सैर करने के लिए निकले थे. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन हमला कर दिया. इस हमले में निर्मल सिंह घायल हो गए, उनके शरीर पर कई चोट के निशान हैं. सिख बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
इस मामले में सिख नागरिक और मानवाधिकार संगठन 'द सिख कोएलिशन' ने नाराजगी जाहिर की है. संगठन ने कहा, 'हम इस घटना के बारे में अधिक जानकारियां जुटाने के लिए रिचमंड हिल संगत (समूह) के संपर्क में हैं. हम इस घटना को लेकर तेजी से अपना काम कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किया जा सकता है.'
संगठन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि वह इस मामले के बाद NYPD हेट क्राइम टास्क फोर्स के संपर्क में हैं. बयान में कहा गया है कि निर्मल सिंह पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच हो सके इसके लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. क्वींस बरो के अध्यक्ष ने किया ट्वीट वहीं, इस मामले में क्वींस बरो के अध्यक्ष डोनोवन रिचर्ड्स ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि रिचमंड हिल में हुई इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है. इस कथित हमले के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए न्यूयॉर्क शहर के पुलिस विभाग से संपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी, ताकि बुजुर्ग को इंसाफ मिल सके.
पहले हवाई अड्डे पर हुई थी मारपीट उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस साल जनवरी में न्यूयार्क में जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सिख टैक्सी चालक के साथ मारपीट की गई थी. टैक्सी चालक पर हमला करने के बाद शख्स ने कथित तौर पर उसे अपने देश वापस जाने के लिए कहा था.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








