
अमेरिका ने उठाया ये कदम, यूक्रेन पर रूस के हमले के कयास हुए तेज
AajTak
यूक्रेन पर रूसी हमले के आशंकाओं के बीच ऐसी खबर है कि अमेरिकी राजनयिक यूक्रेन छोड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि राजनयिकों के परिवार और बच्चे भी यूक्रेन छोड़ रहे हैं. हाल ही में रूसी राजनयिकों के भी यूक्रेन छोड़ने की खबर आई थी.
यूक्रेन और रूस की सीमा पर तनाव जारी है. यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका भी लगातार जताई जा रही है. इसी बीच खबर आई है कि अमेरिका यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को खाली करा रहा है. विदेश मंत्रालय ने रविवार दोपहर राजनयिकों के परिवारों को अमेरिकी दूतावास से प्रस्थान करने का आदेश दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











